आबकारी विभाग की दबिश, 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 200 किलो लहन नष्ट।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली।आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के निर्देश के क्रम में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार मय हमराह द्वारा सदर तहसील के थाना भदोखर अंतर्गत भदोखर एवं काबुलीन में कच्ची शराब बनाने के अड्डों तथा संदिग्ध घरों में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा मौके पर 200 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। कार्रवाई के संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 02 अभियोग पंजीकृत किए गए।

Related posts