रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज /रायबरेली-अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद एवं ट्रेडर्स एण्ड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में 12 एवं 13 सितंबर 2026 को झूंसी स्थित स्वामी भजनानन्द मृत्युंजय धाम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अभिनंदन समारोह में इस बार नगर पंचायत महराजगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विशेष सम्मान और अभिनंदन किया जाएगा।
प्रभात साहू के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने से रायबरेली जनपद के वैश्य समाज में खुशी की लहर है। समाज के लोगों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि प्रभात साहू लंबे समय से सामाजिक कार्यों, जनसेवा और वैश्य समाज को संगठित करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
उनके नेतृत्व और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश एवं देशभर से आने वाले पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रभात साहू का भव्य स्वागत और सम्मान किया जाएगा। इस दौरान वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक एकता, व्यापारिक हितों की सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानन्द जी महाराज का आशीर्वचन तथा उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रविन्द्र जायसवाल की विशेष उपस्थिति प्रस्तावित है। आयोजकों का कहना है कि यह अधिवेशन वैश्य समाज के लिए नई दिशा तय करने वाला साबित होगा, वहीं प्रभात साहू के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से रायबरेली की भागीदारी और भी मजबूत हुई है।
