रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रायबरेली महिला थाना प्रभारी की सक्रियता देर रात भी देखने को मिली। महिला थाना प्रभारी पुष्पा शर्मा ने रविवार की देर रात अपने पुलिस दल के साथ पैदल गश्त कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।गश्त के दौरान महिला थाना प्रभारी ने रायबरेली के प्रमुख बाजारों, मुख्य सड़कों, रेलवे स्टेशन, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस टीम ने देर रात आवागमन करने वाली महिलाओं से बातचीत कर उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।
महिला थाना प्रभारी पुष्पा शर्मा ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा महसूस हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है और किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। देर रात महिला थाना प्रभारी की पैदल गश्त से शहर में पुलिस की सक्रियता साफ नजर आई।
संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी से महिलाओं में भी सुरक्षा का भाव देखने को मिला।
