संत श्री रितेश्वर जी महाराज के आगमन से मंत्री आवास हुआ भक्तिमय

खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे ने लिया आशीर्वाद, विभिन्न विषयों पर हुई सार्थक चर्चा।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। में उस समय श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण देखने को मिला जब प्रसिद्ध संत श्री रितेश्वर जी महाराज खाद्य एवं रसद विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे के आवास पर पहुंचे। मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे ने महाराज जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाराज जी के आगमन से मंत्री आवास का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं शुभचिंतकों ने संत के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरे परिसर में श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष माहौल देखने को मिला।मुलाकात के दौरान संत श्री रितेश्वर जी महाराज एवं मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे के बीच समाजहित, जनकल्याण, नैतिक मूल्यों तथा आध्यात्मिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

महाराज जी ने समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया

डॉ. मनोज कुमार पांडे ने कहा कि संतों का सान्निध्य और मार्गदर्शन समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उन्होंने महाराज जी के आगमन को अपने लिए सौभाग्य बताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।संत श्री रितेश्वर जी महाराज के आगमन से मंत्री आवास श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस किया।

Related posts