दहेज हत्या के मामले में पति व सास गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। खीरों थाना पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में फरार चल रहे पति और सास को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।जानकारी के अनुसार, 4 सितम्बर 2026 को एक महिला ने खीरों थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खीरों पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पति राजू पुत्र रज्जन लाल तथा सास लक्ष्मी पत्नी रज्जन लाल निवासी ग्राम कोरिहर, थाना गुरबख्शगंज को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

Related posts