मोबाइल की किस्त बनी हैवानियत का कारण, युवक को बंधक बनाकर खून निकालने का आरोप

रिपोर्टर रोहित मिश्रा  रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में मोबाइल की किस्त वसूली को लेकर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि किस्त के विवाद में एक युवक को बंधक बनाकर उसके शरीर से जबरन खून निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और अधिकारियों के निर्देश पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

पीड़ित युवक नवल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।जांच के दौरान पुलिस ने निगोहां स्थित एक मोबाइल दुकान संचालक से भी पूछताछ की।

वहीं मोबाइल फाइनेंस से जुड़ी निजी कंपनियों और उनके एजेंटों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किस्त वसूली का जिम्मा किस एजेंसी या व्यक्ति के पास था और कथित घटना में किन लोगों की संलिप्तता रही।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts