डिप्टी सीएम केशव बोले : प्रयागराज से मुंबई दुरंतो हर रोज और अहमदाबाद सुपरफास्ट चले सप्ताह में तीन दिन

प्रयागराज जंक्शन पर स्लीपर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाते डिप्टी सीएम केशव और अन्य।

रेल कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के लिए सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रामबाग रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बनारस स्टेशन से वर्चुअली शिरकत कर रहे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष अहम मुद्दे उठाएं। उन्होंने प्रयागराज जंक्शन से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन के बजाय प्रतिदिन संचालित करने का पुरजोर आग्रह किया।

इसके अलावा डिप्टी सीएम ने प्रयागराज-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस के फेरे सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर तीन दिन करने और प्रयागराज शहर के सभी स्टेशनों को उत्तर मध्य रेलवे में शामिल करने की भी प्रमुख मांग रखी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए यह बदलाव बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य मांगे भी है जो वह उनतक लिखित रूप से पहुंचाएंगे।

रामबाग स्टेशन पर ही विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने मलाकराज मोहल्ले को साउथ मलाका से जोड़ने के लिए रामबाग स्टेशन के ऊपर से एक फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग की। इसके अलावा उन्होंने रामबाग रेल ओवर ब्रिज पर लगने वाले जाम को देखते हुए उसके समानांतर एक और दो लेन के पुल के निर्माण की मांग की।

प्रयागराज-बनारस फास्ट मेमू का विधिवत शुभारंभ, डिप्टी सीएम केशव और मंत्री नंदी ने दिखाई हरी झंडी

गंगा गुरुकुलम में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में ‘कलर्स ऑफ इंडिया-2026’ का भव्य आयोजन

पहली वंदे भारत चलाने वाले अरशद को मिली स्लीपर वंदे भारत की कमान01 Nov 2026 DLS

प्रयागराज। चमचमाती स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस प्रयागराज मंडल में अधिकतम 130 की रफ्तार से चलेगी। ट्रेन के लोको पायलट प्रयागराज के मोहम्मद अरशद खान रहे, जो इससे पहले फरवरी 2019 में चली देश की पहली वंदे भारत भी चला चुके हैं। उनके साथ असिस्टेंट लोको पायलट दीपक मिश्रा और ट्रेन मैनेजर अरविंद तिवारी ने अपनी जिम्मेदारी संभाली। कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद ठहराव वाली यह नई ट्रेन प्रतियोगी छात्रों, कारोबारियों और नौकरीपेशा वर्ग को रात के आरामदायक सफर के साथ अगली सुबह सीधे नई दिल्ली पहुंचाएगी।

रामबाग से शुरू हुई मेमू की कमान बलिया के लोको पायलट मनोज कुमार श्रीवास्तव और एएलपी अनामिका श्रीवास्तव ने संभाली। यहां कार्यक्रम में बताया गया कि सड़क के जाम और महंगे किराए से राहत देते हुए बनारस से रामबाग का मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) मात्र 220 रुपये तय किया गया है।

सादर साभार अमर उजाला

Related posts