मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दिया’, दीर्घायु की कामना

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज, रायबरेली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित आवास पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह के नेतृत्व में सादगीपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रधानमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर उनका जन्मदिन मनाया तथा “एक दिया आशीर्वाद का” अभियान के तहत दीप प्रज्ज्वलित कर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को विकसित भारत का प्रणेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल होने की ओर तेजी से अग्रसर है।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र निर्माण के उनके संकल्पों की सफलता के लिए सामूहिक प्रार्थना भी की।जन्मदिन समारोह में प्रधान डब्बू सिंह, मथुरा पासी, आशुतोष पांडेय, रामबक्श सिंह, वीरेंद्र अवस्थी, रणविजय सिंह, कुश कुमार शर्मा, रामप्रकाश पासी, विनोद कुमार मौर्य, संतराम पासी, दिनेश सिंह, वीरेंद्र श्रीवास्तव, रामकुमार वर्मा, सुरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।

Related posts