रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सदर विधायक अदिति सिंह ने जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती माताओं एवं बहनों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों का कुशलक्षेम जाना और फल वितरित करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।इस दौरान विधायक ने अस्पताल में भर्ती महिलाओं और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि नए जीवन को जन्म देने वाली माताओं के चेहरों पर मुस्कान और उनका स्नेह ही जनसेवा की असली पूंजी है।अदिति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को धरातल पर उतारना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है। समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि सेवा की भावना से किए गए कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। साथ ही जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
