राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस खोला एवं बंद किया गया

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) के प्रयोजन हेतु कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस को आज 17 सितम्बर 2026 को वीडियोग्राफी के तहत खोला एवं एफएलसी प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक कार्रवाई के उपरांत बंद किया गया।

ईवीएम वेयरहाउस को खोलने एवं बंद करने के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संजय श्रीवास्तव, महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी रायबरेली, समाजवादी पार्टी से श्रवण कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष रायबरेली, खुशीराम चौधरी तथा जिला मंत्री, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधि शामिल रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित है। मैनुअल भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in⁠� पर उपलब्ध है।

Related posts