होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

रिपोर्टर : रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली, 17 सितम्बर 2026। पीएसी 25वीं बटालियन परिसर में चल रही उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा का जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधाओं और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया।

अधिकारियों ने परीक्षा स्थल पर मौजूद व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि भर्ती प्रक्रिया शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए, जिससे सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके।

Related posts