सर्वोदय नगर में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गरीब बस्तियों में पहुंचे भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह,फल व खाद्य सामग्री किया वितरित

गरीब परिवारों के बीच पहुंचकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, बच्चों में दिखा उत्साह, लगाए भाजपा नेता के जयकारे।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायबरेली के चर्चित भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह ने सर्वोदय नगर स्थित मलिन बस्ती में पहुंचकर गरीब परिवारों के बीच प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को फल, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया।

आपको बता दे क्या दिनांक 17 सितंबर 2026 दिन गुरुवार को समय करीब 11:00 बजे भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह के बस्ती में पहुंचते ही स्थानीय लोगों और बच्चों में उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपने बीच नेता को देखकर खुशी जताई और स्वयं ही जयकारे लगाने लगे। इस दौरान बस्ती के गरीब परिवारों से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।

गरीब परिवारों के बीच पहुंचकर बांटी खुशियां

सर्वोदय नगर की मलिन बस्ती में रहने वाले परिवार झुग्गी-झोपड़ियों में अपना जीवन व्यतीत करते हैं। इन परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना चुनौती बना रहता है। ऐसे में भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह ने बस्ती में पहुंचकर लोगों के साथ समय बिताया और फल व खाद्य सामग्री वितरित की।

इस मौके पर भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देशभर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटना उनके लिए संतोष का विषय है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़ा होना और उनकी मदद करना सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और स्थानीय लोगों में उत्साह नजर आया। भाजपा नेता के इस पहल की स्थानीय स्तर पर चर्चा रही। हालांकि, वितरित सामग्री की मात्रा और लाभार्थी परिवारों की संख्या की जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी।

Related posts