अजगर ने नीलगाय के बच्चे को जकड़ा, ग्रामीणों में मचा हड़कंप।

रिपोर्टर : रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। सरेनी क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब खेतों में चारा काटने गई महिलाओं ने एक विशाल अजगर को नीलगाय के बच्चे को जकड़े हुए देखा। महिलाओं को खेत में बार-बार हलचल दिखाई दे रही थी। शक होने पर एक महिला जब पास पहुंची तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।

महिला ने तत्काल गांव के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर यूपी-112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और वन विभाग को घटना की जानकारी दी गई।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद विशाल अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद अजगर को पकड़कर वन विभाग अपने साथ ले गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम की तत्परता की सराहना करते हुए राहत की सांस ली।

Related posts