इंदिरा नगर में युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली ।शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।मृतक की पहचान कानपुर देहात निवासी जसवंत के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related posts