महिलाओं को साइबर अपराध और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज, रायबरेली। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को थाना महराजगंज की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम बसकटा मजरे जमुरवां और ग्राम कैर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और उपस्थित ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
सम्मेलन में मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका और वहां उपलब्ध सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने महिलाओं को साइबर बुलिंग, फर्जी प्रोफाइल समेत विभिन्न साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सतर्क रहने की अपील की। महिलाओं को किसी भी समस्या की स्थिति में मिशन शक्ति टीम के कर्मियों से संपर्क और संवाद करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किया जागरूक
कार्यक्रम के दौरान 1090, 181, 1098, 102, 108, 112, 1076, 1930 और 101 समेत विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि महिला संबंधी शिकायतों के लिए 1090 पर संपर्क किया जा सकता है और शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। साइबर अपराध की स्थिति में 1930 पर सूचना देने के लिए भी जागरूक किया गया।पुलिस टीम ने महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना और आवश्यक सहायता के लिए संबंधित माध्यमों से संपर्क करने का भरोसा दिलाया।
साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र महिलाओं को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में उपनिरीक्षक राधेश्याम वर्मा, हेड कांस्टेबल शत्रुजीत राय, महिला हेड कांस्टेबल गीता सिंह, महिला कांस्टेबल चारू शर्मा, कांस्टेबल अरुण कुमार, महिला रिजर्व कांस्टेबल सांवली राठौर, राधा कुमारी, दीक्षा वर्मा, रक्षा देवी तथा चालक होमगार्ड राम प्रताप यादव मौजूद रहे।
