रिपोर्टर विजय कनौजिया रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
शिवगढ़,रायबरेली- बांदा बहराइच हाइवे पर ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरे गम्भीर रूप से घायल हो घायल को सीएचसी शिवगढ़ लाया गया जहां डाक्टर ने इलाज के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक रविवार को थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बांदा बहराइच हाइवे गुड़िया गढ़ी के पास आटो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार समर बहादुर पुत्र मंगल रावत उम्र लगभग 43 वर्ष निवासी ग्राम पूरे प्रसाद का पुरवा मजरे रौली कोतवाली हैदरगढ़ जिला बाराबंकी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं पंकज पुत्र दयाराम उम्र 26 वर्ष निवासी पूरे बरजौर मजरे बसंतपुर थाना शिवगढ़ जिला रायबरेली गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था सीएचसी शिवगढ़ लाया गया
जहां इलाज के उपरांत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
