धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत सोमवार को विकास भवन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में शिक्षिकाओं ने अपनी कला और कल्पनाशीलता से ‘विकसित भारत-2047’ की तस्वीर को रंगों के माध्यम से साकार किया। प्रतियोगिता की थीम ‘मेरे सपनों का भारत’ रही, जिसमें जनपद के सभी 18 विकास खंडों से आई शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोलियों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया।
रंगोलियों में आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी विकास और सामाजिक समरसता जैसे विषयों को बेहद रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की भावना को भी मजबूत करती हैं।
उन्होंने प्रतिभागियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
