ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 4 अक्टूबर को अंबेडकर चौक पर धरना, पुतला दहन का ऐलान।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। एसआईआर में गड़बड़ी के आरोप और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने आंदोलन का ऐलान किया है। शुक्रवार को सुपर मार्केट स्थित सपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ कार्यक्रम की जानकारी दी।जिलाध्यक्ष ने बताया कि इंडिया गठबंधन की 30 सितंबर को दिल्ली में हुई बैठक के बाद 2 से 8 अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाया जाएगा।
इस दौरान जिले में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकाला जाएगाअलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सपा कार्यकर्ता वोट चोरी और वोट बचाने जैसे मुद्दों को लेकर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को शहर के अंबेडकर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसी दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन भी किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
