धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज/रायबरेली। बावन बुजुर्ग बल्ला स्थित राणा बेनी हनुमान मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नेवाजगंज नहर के पास घेराबंदी कर कपिल पुत्र सर्वेश, निवासी काशीराम कॉलोनी थाना मिल एरिया को धर दबोचा।
मंदिर के पुजारी संगम लाल ने 1 अक्टूबर को तहरीर देकर बताया था कि मंदिर से घंटे-घंटियां, हनुमान जी की गदा समेत पूजा-पाठ का सामान चोरी हो गया है। तहरीर के आधार पर कपिल व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से मंदिर के घंटे, हनुमान गदा समेत अन्य चोरी का सामान बरामद किया है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
