धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज/रायबरेली। महराजगंज ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को स्नातक एमएलसी इं. अवनीश कुमार सिंह की उपस्थिति में स्नातक मतदाताओं की बैठक आयोजित हुई। चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू के नेतृत्व में हुई बैठक में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर मतदाता सूची को मजबूत करने और अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं को जोड़ने पर मंथन किया गया।
बैठक में बछरावां विधानसभा संयोजक राजेन्द्र मौर्य की मौजूदगी में नए स्नातक मतदाता बनाने की प्रक्रिया तथा आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का मतदान करना जरूरी है।
उन्होंने मतदाताओं से जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी, चन्दन मौर्य, सुशील सिंह, पंकज श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिंह, जंगबहादुर सिंह, सभासद नूरुल हसन, राम कुमार, विनीत, जमुना, मुश्ताक, धर्मेन्द्र, यजुर्वेद मिश्रा, दिनेश त्यागी, सुनील मौर्य व सूर्य प्रकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
