कंप्यूटर प्रमाणपत्र पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे, नेहा सिंह आनंद ने बढ़ाया हौसला

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

बछरावां, रायबरेली। रामपुर बाजार स्थित राजापुर रोड पर आयोजित निःशुल्क कंप्यूटर प्रमाणपत्र वितरण एवं सम्मान समारोह में भाजपा नेत्री नेहा सिंह आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में नेहा सिंह आनंद ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान और कौशल विकास भी बेहद जरूरी है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रवींद्र नाथ यादव, आकाश भदौरिया एवं त्रिभुवन यादव ने की।

विशिष्ट अतिथि शिवेन्द्र सिंह ‘रामजी’ रहे, जबकि मंच संचालन विकास यादव ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मान सिंह रावत, करन सिंह, सुखदेव प्रसाद छैल, नेहा अवस्थी, डॉ. अनिल, राजेंद्र वर्मा, रिशू वर्मा, धीरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार अवस्थी, प्रधान हरिराम रावत सहित शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related posts