डीह पुलिस पर गंभीर आरोप, घर में घुसकर CCTV व DVR ले जाने का दावा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली/डीह। थाना डीह क्षेत्र के ग्राम कौरापुर गौरा में पुलिस कार्रवाई को लेकर एक परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का दावा है कि पुलिस का भारी बल उनके घर पहुंचा और बिना स्पष्ट कारण बताए जबरन घर के अंदर प्रवेश किया।परिवार के मुताबिक,पुलिस कर्मियों ने घर में लगे CCTV कैमरों और DVR को कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर अपने साथ ले लिया।

परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से कार्रवाई का कारण पूछा, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

पीड़ित परिवार ने पुलिसकर्मियों पर घर में मौजूद महिलाओं के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। घटना को लेकर परिवार में नाराजगी है और उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Related posts