शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस, घायल कार्यकर्ता का जाना हाल; पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली की सदर विधायक अदिति सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर दुःख और संकट से जूझ रहे परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने दिवंगतों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और घायल कार्यकर्ता का हालचाल भी जाना।
विधायक अदिति सिंह झकरासी निवासी श्रीमती मंजू के पति अखिलेश पटेल तथा नन्दा का पुरवा निवासी अजय प्रताप सिंह के पुत्र सूर्य प्रताप सिंह के निधन पर उनके घर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिवारों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसके बाद वह मोहलिया निवासी एवं बेलाभेला मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह से मिलने पहुंचीं, जो दुर्घटना में घायल हो गए थे। विधायक ने उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।वहीं, बेलाखारा निवासी गीता पासी पत्नी सुरेश पासी का घर दबंगों द्वारा गिराए जाने की सूचना पर विधायक पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं।
उन्होंने पीड़ितों से पूरे मामले की जानकारी ली और परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर संकट की घड़ी में संबल देने का प्रयास किया।
विधायक के इस दौरे के दौरान शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने, घायल कार्यकर्ता का हाल जानने और जरूरतमंद परिवार की मदद करने पर जोर रहा।
