मिशन शक्ति अभियान: डलमऊ पुलिस ने विधवा, दिव्यांग एवं असहाय महिलाओं को बांटी खाद्य सामग्री

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

डलमऊ, रायबरेली। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत डलमऊ पुलिस ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए विधवा, दिव्यांग एवं असहाय महिलाओं को खाद्य सामग्री वितरित की। 14 अक्टूबर 2026 को क्षेत्राधिकारी डलमऊ के निर्देशन में पुलिस टीम ने चौकी डलमऊ क्षेत्र के चौहट्टा चौराहे तथा चौकी मुराईबाग क्षेत्र के कृष्णा नगर में भ्रमण कर जरूरतमंद महिलाओं को खाद्य सामग्री प्रदान की।

इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को सहयोग प्रदान करने के साथ उनमें सुरक्षा, सम्मान और विश्वास की भावना मजबूत करना रहा। पुलिस की इस पहल से जरूरतमंद महिलाओं को सहायता मिली और मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिला सुरक्षा एवं सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी डलमऊ, प्रभारी निरीक्षक डलमऊ, उपनिरीक्षक नसीरुद्दीन, दीपांशी चौहान, सोनू पटेल, अमरेश द्विवेदी, दीनानाथ द्विवेदी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कांस्टेबल प्रशांत यादव, मुकेश, हेड कांस्टेबल शाहिद, कांस्टेबल सुमित राठी, सनी, अमन दुबे, भानु प्रताप सिंह, महिला कांस्टेबल शिवांगी, चालक हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह और चालक होमगार्ड अखिलेश ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

Related posts