शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर तेज हुआ जनसंपर्क अभियान

विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर शिक्षकों व स्नातक मतदाताओं से की मतदान की अपील।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह के समर्थन में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

अभियान के तहत सरेनी के पूर्व विधायक धीरेंद्र सिंह एवं अंजलि मौर्य ने बैसवारा इंटर कॉलेज, लालगंज पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर कॉलेज के उप प्रबंधक बीपी सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने डिग्री कॉलेज लालगंज और बैसवारा इंटर कॉलेज से जुड़े मतदाताओं का समर्थन जुटाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इसी क्रम में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के प्रतिनिधि, प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह और अजय सिंह चंदेल ने जीआईसी रायबरेली, जीजीआईसी रायबरेली, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, चंद्रपाल इंटर कॉलेज तथा बाल विद्या मंदिर गंगागंज सहित कई शिक्षण संस्थानों का दौरा किया।

इस दौरान शिक्षकों एवं स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की गई। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जिले में समर्थन जुटाने और मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया।

Related posts