गुरुवार को भी आठ घंटे जाम से जूझे थे राहगीर, लगातार दूसरे दिन यातायात व्यवस्था प्रभावित।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रवि शंकर रायबरेली
सरेनी/रायबरेली। सरेनी क्षेत्र के गेगासो गंगा पुल पर डंपर खराब होने से शुक्रवार सुबह यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब पांच किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। भोर सुबह से ही जाम में फंसे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घंटों बीतने के बाद भी लोगों को जाम से राहत मिलने का इंतजार रहा।
गेगासो गंगा पुल पर यातायात बाधित होने से अपने गंतव्य तक पहुंचने वाले लोगों को देरी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आवागमन प्रभावित हो गया। जाम में फंसे वाहन चालकों और यात्रियों के लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो गया।गौरतलब है कि गुरुवार को भी गेगासो गंगा पुल के फतेहपुर जनपद की सीमा में स्थित असनी पुलिस चौकी के पास कई ट्रकों के आपस में टकराने से करीब आठ घंटे तक जाम लगा रहा था।
लगातार दूसरे दिन जाम की समस्या सामने आने से राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पुल पर वाहनों का दबाव और यातायात बाधित होने से लोगों को काफी देर तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा।
