भजनों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु, आकर्षक झांकियों ने मोहा मनपूर्व विधायक रामलाल अकेला ने मां के दरबार में टेका मत्था, प्रभात साहू ने दीं नवरात्रि की शुभकामनाएं।
रिपोर्ट रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज/ रायबरेली। मां जसवन्ती देवी की भक्ति में सराबोर महराजगंज में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जय मां जसवन्ती देवी पूजा समिति की ओर से आयोजित 41वें नवरात्रि महोत्सव के तहत विशाल जागरण में हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मां के जयकारों, भक्ति गीतों और मनमोहक झांकियों से मंदिर परिसर देर रात तक भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने मां जसवन्ती देवी के दरबार में मत्था टेककर सभी के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व आस्था, श्रद्धा और मां की आराधना का प्रतीक है।
मां के दरबार में आने से भक्तों को आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा मिलती है।कानपुर के पिंटू शर्मा जागरण ग्रुप के कलाकारों ने भक्ति गीतों के माध्यम से मां की महिमा का गुणगान किया। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूम उठे, वहीं आकर्षक धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
पूरा वातावरण मां की भक्ति और जयकारों से गूंजता रहा।नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू, अधिशासी अधिकारी राम आशीष वर्मा, अधिशासी अधिकारी गौरव पटेल और आयोजन से जुड़े प्रभात साहू ने कलाकारों को मां की चुनरी एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां जसवन्ती देवी की कृपा सभी पर बनी रहे।
उन्होंने नवरात्रि को श्रद्धा, भक्ति और आपसी सौहार्द का संदेश देने वाला पर्व बताया।
गौरतलब है कि जय मां जसवन्ती देवी पूजा समिति की ओर से लगातार 41 वर्षों से नवरात्रि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक परंपरा, सामाजिक एकता और जनआस्था का प्रतीक बन चुका है।
इस मौके पर लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, श्रीकांत त्रिपाठी, प्रदीप श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, विजय धोनी, नूरुल हसन, धर्मेंद्र वर्मा, पीयूष साहू, रामकुमार यादव, विनीत वैश्य, मोहम्मद अलीम, मुश्ताक रायनी, अनुपम पांडेय, प्रधान बावन बुजुर्ग बल्ला, पंकज गुप्ता, अनुराग गुप्ता, विक्की अग्रहरि सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
