छात्रा को सौंपी गई प्रतीकात्मक जिम्मेदारी, बालिका सशक्तीकरण का दिया संदेश।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली।मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिका सशक्तीकरण एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), अमावा की छात्रा वर्षा को प्रतीकात्मक मुख्य विकास अधिकारी के दायित्व से जोड़ा गया।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाना,
उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना है। इस प्रकार की पहल से छात्राओं को अपनी क्षमता पहचानने और भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर परियोजना निदेशक मुनेश चंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह तथा मीना मंच के प्रभारी एस.एस. पाण्डेय उपस्थित रहे।
