डीएम-एसपी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-183 ऊँचाहार के विभिन्न मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण

विशेष कैम्पों के माध्यम से पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की पहल।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली, 17 अक्टूबर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-183 ऊँचाहार के प्राथमिक विद्यालय बाबूगंज और प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद में स्थापित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष कैम्पों में मतदाता पंजीकरण के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों, सुपरवाइजरों एवं बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ‘कोई मतदाता न छूटे’ के उद्देश्य से जनपद की छह विधानसभा सीटों बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, सलोन, सरेनी और ऊँचाहार में विशेष कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं।

इनके माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को पंजीकरण का अवसर दिया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहने देने के निर्देश दिए। साथ ही युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी की अपील की।इस मौके पर उप जिलाधिकारी ऊँचाहार विवेक राजपूत सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं बीएलओ मौजूद रहे।

Related posts