दशहरा-दीपावली से पहले रायबरेली को बड़ी सौगात, AIIMS में बनेगी 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट

₹5.52 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी, सदर विधायक अदिति सिंह के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को मिली गति।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। दशहरा और दीपावली से पहले रायबरेली को स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की बड़ी सौगात मिली है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायबरेली में 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण एवं विकास के लिए ₹5 करोड़ 52 लाख से अधिक की धनराशि जारी की गई है। इस परियोजना से जनपद में गंभीर मरीजों के उपचार की सुविधाएं मजबूत होने की उम्मीद है।

सदर विधायक अदिति सिंह ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर उन्होंने कुछ समय पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से विस्तृत चर्चा की थी। इसके बाद धनराशि जारी होना रायबरेली की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण से गंभीर अवस्था में पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसका लाभ रायबरेली के साथ आसपास के जनपदों के मरीजों को भी मिलने की उम्मीद है।

अदिति सिंह ने कहा कि जनहित और रायबरेली के विकास के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

Related posts