महराजगंज तहसील में लगा पिंक समाधान दिवस, महिलाओं की समस्याएं सुनकर निस्तारण की पहल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज, रायबरेली। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत तहसील महराजगंज में पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में थाना महराजगंज की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को पिंक समाधान दिवस और मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

टीम ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा पारिवारिक मामलों के सफल निस्तारण के लिए आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन दिया। जिलाधिकारी के समन्वय से आयोजित इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को अपनी समस्याएं खुलकर रखने, उनके समाधान की प्रक्रिया समझने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का अवसर प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक लालजी यादव, मुख्य आरक्षी शत्रुजीत राय, नवाब अली, महिला मुख्य आरक्षी गीता सिंह, महिला आरक्षी चारु शर्मा, रिक्रूट महिला आरक्षी बिनीता देवी, अनुष्का यादव, राधा कुमारी और रक्षा यादव सहित मिशन शक्ति टीम मौजूद रही।

Related posts