मिशन शक्ति अभियान: बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक।

महराजगंज पुलिस ने गांवों में दी हेल्पलाइन नंबरों और महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज, रायबरेली। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत रविवार, 18 अक्टूबर को थाना महराजगंज की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम सभा बघई अहलवार और भुवापुर कला में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिला हेल्पलाइन 1090, 181, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 102, साइबर हेल्पलाइन 1930, अग्निशमन सेवा 101 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी।

साथ ही बताया कि 1090 पर शिकायत करने वाली महिला की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

पुलिस टीम ने कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था पेंशन और मातृशक्ति वंदन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनकर उन्हें आवश्यक सहायता के प्रति जागरूक किया गया।सम्मेलन में उपनिरीक्षक लाल जी यादव, मुख्य आरक्षी शत्रुजीत राय,

महिला मुख्य आरक्षी गीता सिंह, महिला आरक्षी साधना सचान, महिला रिजर्व आरक्षी राधा कुमारी तथा होमगार्ड चालक राम प्रताप यादव सहित संबंधित बीट आरक्षी, आशा बहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और गांव की सम्मानित महिलाएं मौजूद रहीं।

Related posts