धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज, रायबरेली। श्री दानेश्वर धाम नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से दानेश्वर धाम परिसर में आयोजित रामलीला में अयोध्या से आए श्री रामलला हनुमत आदर्श रामलीला मंडल द्वारा कैकेयी-मंथरा संवाद, दशरथ-कैकेयी संवाद और श्रीराम वन गमन की मार्मिक लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया।
लीला के दौरान मंथरा के बहकावे में आकर महारानी कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से दो वरदान मांगने और श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास देने के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने पिता के वचन की मर्यादा बनाए रखने के लिए सहर्ष वन जाने का निर्णय लिया। वहीं, पुत्र वियोग की कल्पना से व्याकुल राजा दशरथ की विवशता और माता कौशल्या सहित अयोध्यावासियों का करुण विलाप देखकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।
श्रीराम के राजमहल छोड़कर वन की ओर प्रस्थान करने के दृश्य ने पूरे वातावरण को भावुक बना दिया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों से रामायण के इस मार्मिक प्रसंग को जीवंत कर दिया। उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भगवान श्रीराम की पावन लीला के साक्षी बने। मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, बछरावा चेयरमैन शिवेंद्र रामजी,
लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, प्रबंधक ज्ञानप्रकाश जायसवाल, सुधा अवस्थी, सूर्यप्रकाश वर्मा, पवन साहू, नितिन त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, अनुराग अग्रहरी,पवन रस्तोगी,संदीप वैश्य, मुकेश मोदनवाल, राजेश सोनी, सचिन मौर्या, राजीव रस्तोगी,के के जायसवाल, लल्लन वर्मा, धनश्याम चौरसिया सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
