चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में कांग्रेस की मोटरसाइकिल रैली, सेहगो बाजार में पुतला दहन

ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चौधरी के नेतृत्व में निकली रैली, गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद स्मारक पर हुआ समापन।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

बछरावां, रायबरेली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार, 18 अक्टूबर को ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चौधरी के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली की शुरुआत गांधी विद्यालय, बछरावां में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुई।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ कस्बे सहित विभिन्न गांवों में भ्रमण कर विरोध दर्ज कराया।रैली बछरावां से तिलेंडा, रानीखेड़ा, बहादुर नगर, ढूंनंदगढ़, बाबुरहिया का पुरवा, पालिया और तमनपुर होते हुए सेहगो बाजार पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।

रैली में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन सेहगो स्थित शहीद स्मारक पर हुआ।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चौधरी नेकार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संविधान, लोकतंत्र और जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाते रहने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य रमेश शुक्ला, पूर्व प्रत्याशी साहब शरण, जिला सचिव एवं ब्लॉक प्रभारी अखिलेश शुक्ला, शिवगढ़ ब्लॉक प्रभारी पलटू दास, जिला सचिव जुबेर अहमद, ब्लॉक उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा,

अविनाश बाजपेई, कमल किशोर, अनिल कुमार, रामप्यारे, न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, दुर्गेश अवस्थी, सतीश सिंह, करमचंद यादव, नरेंद्र सिंह और सिद्धनाथ कैराती सहित ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारी, ग्राम अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts