धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज/ रायबरेली।रामनवमी और शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जसवंत्री देवी, दानेश्वर शिव मंदिर, राजा कंसपुर, कुशमहुरा, हलोर, मोन और टूक गांव समेत क्षेत्र के तमाम दुर्गा पूजा पंडालों में विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद भव्य भंडारे और कन्या भोज का आयोजन किया गया,
जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।टूक गांव में प्राचीन माता शीतला मंदिर में इस अवसर पर विशेष रूप से विशाल भंडारे और कन्या भोज के बाद गांव निवासी श्रवण पाल द्वारा ट्रैक्टर से ग्रामीणों को माता अरवा भवानी के दर्शन कराने ले जाया गया, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया।
धार्मिक आयोजनों के दौरान विभिन्न गांवों में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राजा कंसपुर में भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर, दानेश्वर मंदिर परिसर में भाजपा नेत्री नेहा आनंद व जसवंत्री देवी मंदिर परिसर में राम लाल अकेला सहित विभिन्न ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक समरबहादुर सिंह, संतोष मौर्या, अनुज मौर्या, और मनीष सिंह सहित क्षेत्र के तमाम भक्तगण उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने मां भगवती से क्षेत्र में सुख, शांति और कल्याण की प्रार्थना की।
