श्रवण पाल ने दो ट्रैक्टरों से सैकड़ों श्रद्धालुओं को कराया माता अहोरवा भवानी के दर्शन।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज, रायबरेली।रामनवमी के पावन अवसर पर महराजगंज तहसील क्षेत्र के टूक गांव में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला गांव निवासी श्रवण पाल द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की गई इस अवसर पर गांव के प्राचीन माता शीतला रानी मंदिर में विशाल भंडारे एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया,
जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम के तहत श्रवण पाल ने गांव के लोगों को दो ट्रैक्टरों के माध्यम से माता अरवा भवानी के दर्शन कराने के लिए ले जाने की व्यवस्था की सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंचे और परिवार गांव तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की माता के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला माता शीतला रानी के दरबार में गूंजे जयकारे दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को टूक गांव स्थित प्राचीन माता शीतला मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा माता रानी के दरबार में जय माता दी के जयकारों से पूरा गांव और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया वहीं कन्या भोज के माध्यम से कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया गया।
सेवा और धार्मिक आस्था का दिया संदेश श्रवण पाल द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में गांव के लोगों की सहभागिता और उत्साह देखने लायक रहा भंडारे और कन्या भोज के माध्यम से सामाजिक सद्भाव आपसी भाईचारे और धार्मिक एकता का संदेश दिया गया श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया टूक गांव में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने एक बार फिर ग्रामीणों की आस्था और परंपराओं के प्रति समर्पण को उजागर किया।
माता शीतला रानी के दरबार में उमड़ी श्रद्धा और भक्ति के बीच श्रद्धालुओं ने माता रानी से सभी के सुख, शांति और कल्याण की प्रार्थना की इस मौके पर समाजसेवी अभय सिंह, अजय मौर्य, रामकुमार, प्रमोद, कुलदीप,दीपू, राजेश, देशराज यादव, गजेंद्र, अमित कुमार सिंह,राम जी,समर बहादुर मौर्य, आदि भक्ति गण मौजूद रहे हैं।
