राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर वोट कर गद्दी छोड़ के नारे के साथ निकाली रैली।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्ट उमानाथ यादव रायबरेली
रायबरेली/सरेनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लाक लालगंज के कांग्रेसियों ने गांधी चबूतरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया इसके बाद सभी कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस्तीफा दो नारे को बुलंद करते हुए गांधी चौराहा गुरबक्श गंज चौराहा बड़ी बिल्डिंग बेहटा चौराहा सहित कई मार्गो से होते हुए विकासखंड कार्यालय लालगंज में पहुंचकर बाइक रैली सभा में विसर्जित हो गई ।
जिसमें सभी कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मोदी सरकार से मिलकर काम करने का आरोप लगाया और सभी ने एक स्वर में कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त मोदी सरकार के सारे पर काम कर रहे हैं इसके खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार आवाज उठा रहे हैं लेकिन सरकार उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है फिर भी हम सभी कांग्रेसी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं मोदी सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे और डरकर बैठने वाले नहीं है।
तथा बारी-बारी से सभी कांग्रेसियों ने सभा को संबोधित किया इस अवसर पर वोट चोर कर गद्दी छोड़ बाइक रैली में शामिल होने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी विजय शंकर अग्निहोत्री सरेनी से कांग्रेस के पूर्व विधायक अशोक सिंह सरेनी से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी एवं समाजसेविका सुधा द्विवेदी सरेनी विधानसभा अध्यक्ष संतोष त्रिवेदी सरेनी विधानसभा प्रभारी लाल आशा किरण प्रताप सिंह महेश शर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष लालगंज सरिता गुप्ता दीपेंद्र गुप्ता
अजय प्रताप सिंह विनोद सिंह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लालगंज राजेंद्र प्रताप सिंह नगर अध्यक्ष लालगंज प्रतीक शर्मा सूर्यभान सिंह अशोक सिंह उमरामऊ सुरेंद्र सिंह नीरज मिश्रा सौरभ सिंह सूरज मिश्रा सहित अन्य तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे
