धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रणगांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सीएनजी ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार आठ वर्षीय मासूम विहान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), लालगंज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने आठ वर्षीय विहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे से मासूम के परिजनों में कोहराम मच गया।
