जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के चार लोग घायल।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के सलीमपुर सीकी गांव में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। लात-घूंसों, डंडों और लोहे की सरिया से की गई मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग लहूलुहान हो गए। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मारपीट में घायल पीड़ित राजकुमार ने अपने भाई श्रीकृष्ण और उसके बेटों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर उनके परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।घटना में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। अब पुलिस जांच और कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Related posts