भवरेश्वर मंदिर में सई नदी के तट पर धूमधाम से जारी मूर्ति विसर्जन, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा प्रशासन।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

बछरावां, रायबरेली। बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के प्रसिद्ध भवरेश्वर मंदिर स्थित सई नदी के तट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ जारी है। सुबह करीब 8 बजे से शुरू हुए विसर्जन कार्यक्रम में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमाएं लेकर पहुंच रहे हैं। जय माता दी के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं। नदी तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है।

विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा इंतजामों के बीच सई नदी के तट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

Related posts