क्रासर-राम-हनुमान मिलन से लंका दहन तक की लीला ने मोहा मन।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज, रायबरेली।श्री दानेश्वर धाम नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से दानेश्वर धाम परिसर में आयोजित रामलीला में अयोध्या से आए श्री रामलला हनुमत आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने राम-हनुमान मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता खोज, लंका दहन और विभीषण शरणागति की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया।
कलाकारों के सजीव अभिनय और मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।लीला के दौरान भगवान श्रीराम और हनुमान जी का मिलन श्रद्धा एवं भक्ति का प्रतीक बना। इसके बाद श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता, बाली वध तथा माता सीता की खोज के प्रसंगों का मंचन किया गया। हनुमान जी द्वारा लंका पहुंचकर माता सीता का पता लगाना और रावण की लंका दहन करने का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
वहीं, विभीषण की शरणागति के प्रसंग ने भगवान श्रीराम की करुणा, उदारता और शरणागत की रक्षा करने के संकल्प को दर्शाया। रामलीला के दौरान परिसर में मौजूद श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से कलाकारों ने सत्य, मित्रता, भक्ति, धर्म और अधर्म पर विजय का संदेश दिया। आयोजन में नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
मौके पर कोतवाल जगदीश यादव,समिति प्रबंधक ज्ञानप्रकाश जायसवाल, सुधा अवस्थी, सूर्यप्रकाश वर्मा,अमित त्रिपाठी, संदीप वैश्य, राजेश सोनी, मुकेश मोदनवाल, संतोष जायसवाल, शिवकैलाश सोनी, प्रिंकल सिंह,लल्लन वर्मा,प्रशांत जायसवाल, अंकुर वैश्य, अंकुर जायसवाल, सुरेश कोटेदार, मोनू अवस्थी, सोनू अवस्थी, सचिन मौर्या, आकाश वैश्य,शेखर मोदनवाल, सनी कुमार,अमन गांधी,घनश्याम चौरसिया, राम सजीवन, रवि सक्सेना,धीरज गुप्ता सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
