चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू और कोतवाल जगदीश यादव ने संयुक्त रूप से किया रावण के पुतले का दहन, रामलीला मंचन ने मोहा दर्शकों का मन।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज/रायबरेली।महराजगंज कस्बे के हनुमानगढ़ी मेला मैदान में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण दहन को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ी। पूरे दिन मेला मैदान में लोगों की चहल-पहल बनी रही, जिससे मेले में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
शाम करीब छह बजे चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू और कोतवाल जगदीश यादव ने संयुक्त रूप से अग्नि प्रज्वलित कर रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया। पुतला दहन होते ही मैदान में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।रावण दहन के उपरांत संगमवीर बाबा नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का आयोजन किया गया।
मंच पर कलाकारों ने प्रभु श्रीराम के आदर्श चरित्र और रावण दहन का भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों ने रामलीला का आनंद लेते हुए कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।
इस अवसर पर ईओ रामआशीष वर्मा, एसएसआई देवेंद्र भदौरिया, सभासद कमलेश, विजय धोनी, नूरुल हसन, अंकुर वैश्य, रामकुमार यादव, अलीम, सूर्य प्रकाश वर्मा सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान मेले में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
