मुंबई-पुणे से भी ढाई गुना बड़ा, लखनऊ में 2000 करोड़ से 322 हेक्टेयर में बनेगा देश का सबसे बड़ा मनोरंजन पार्क

लखनऊ। राजधानी में देश का सबसे बड़ा एम्यूजमेंट यानी मनोरंजन उद्यान बनेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) प्रबंध नगर योजना में 322 हेक्टेयर जमीन पर सबसे बड़ा थीम बेस्ड पार्क बनाने की दिशा में बढ़ा है। केरल की संस्था ने एलडीए में प्रेजेंटेशन भी दे दिया है।

प्राधिकरण इस प्रस्ताव को जल्द बोर्ड बैठक में रखेगा। बोर्ड से मंजूरी मिलते ही डीपीआर बनाने का काम शुरू होगा।

देश का सबसे बड़ा मनोरंजन पार्क मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली में है, जो 330 एकड़ में फैला है। लखनऊ में बनने वाला पार्क उससे ढाई गुना बड़ा होगा। प्रस्तावित पार्क गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क से चार गुना बड़ा होगा, पार्क को सोलर एनर्जी पर चलाने और जीरो वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम पर विकसित करने का भी प्रस्ताव है।

एलडीए में गुरुवार को केरल की उसी संस्था ने प्रेजेंटेशन दिया है जिसने कोच्चि और बेंगलुरु में पार्क बनाया है। संस्था ने प्रबंध नगर में बनने वाले पार्क का थ्रीडी माडल, लेआउट व संभावित राइड्स का पूरा खाका एलडीए उपाध्यक्ष के सामने रखा। प्रेजेंटेशन में बताया गया कि मेगा पार्क को तीन जोन में विकसित किया जाएगा।

70 से ज्यादा हाई थ्रिल राइड्स होंगी

पहले जोन में 70 से ज्यादा हाई थ्रिल राइड्स होंगी। भारत का सबसे बड़ा रोलर कोस्टर, रिवर्स लूपिंग कोस्टर, जायंट व्हील, 100 फीट ऊंचा ड्राप टावर, डार्क हारर हाउस और वर्चुअल रियलिटी शो इसके आकर्षण होंगे।

सादर साभार दैनिक जागरण

Related posts