UP की पहली वंदे भारत स्लीपर की आज लॉन्चिंग, देखें रूट-टाइमिंग-स्टॉपेज
Varanasi-Delhi Vande Bharat Sleeper: वाराणसी से नई दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को आज नई ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. उत्तर प्रदेश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेगी.
वाराणसी और दिल्ली के बीच यूपी की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का 31 अक्टूबर 2026 को उद्घाटन.
वाराणसी और दिल्ली के बीच यूपी की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रे
वाराणसी से नई दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज का दिन खास है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) उत्तर प्रदेश को पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (Vande Bharat Sleeper Express) की सौगात देने जा रहा है. 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वाराणसी से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.
नई ट्रेन के शुरू होने से काशी और राष्ट्रीय राजधानी के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी. सबसे खास बात यह है कि इस ट्रेन से वाराणसी से दिल्ली पहुंचने में मौजूदा शिव गंगा एक्सप्रेस के मुकाबले 55 मिनट कम लगेंगे. वहीं, वापसी में यात्रियों के 35 मिनट बचेंगे.
सादर साभार आज तक
