कोतवाली गेट के सामने स्कूटी सवार महिला को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, वीडियो वायरल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। शहर के कोतवाली गेट के सामने स्कूटी सवार महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, महिला कोतवाली से अपनी स्कूटी लेकर बाहर निकल रही थी, तभी व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा के चार पहिया वाहन से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में महिला चोटिल हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,

जिसमें टक्कर के बाद वाहन मौके से आगे निकलता दिखाई दे रहा है।गौरतलब है कि इन दिनों यातायात माह के तहत पुलिस और प्रशासन की ओर से लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में इस घटना ने सड़क पर वाहन चालकों की जिम्मेदारी और हादसे के बाद घायलों की मदद को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों से भी यातायात नियमों के पालन और मानवीय जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा की जाती है।

फिलहाल घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि हादसे के बाद चोटिल महिला की मदद के लिए क्या कदम उठाए गए और उसे उपचार उपलब्ध कराया गया या नहीं?

Related posts