कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दी दबिश, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष किया पेश।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायबरेली पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर क्षेत्र से पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 12 नवंबर 2026 को कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रामवचन पुत्र रामपाल निवासी ठोकरी मजरे छिवलामऊ, शैलेन्द्र उर्फ गोलू पुत्र महितलाल निवासी रायपुर, जिगरीलाल पुत्र छोटे लाल निवासी लोहानीपुर, अंकुल कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी अहियारायपुर तथा कुंता उर्फ लवकुश पुत्र सोना निवासी लोहानीपुर शामिल हैं। सभी आरोपी थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकुर देव, हेड कांस्टेबल शेर मोहम्मद एवं कांस्टेबल छोटे की अहम भूमिका रही। धारा लक्ष्य समाचार
