12700000 हिंदू वोटरों के नाम काटने के पीछे कौन, अखिलेश क्यों नहीं कर रहे SIR का विरोध? CM योगी ने एक-एक सवाल का दिया जवाब

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

CM Yogi On SIR: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक हिंदी समाचार चैनल को दिए गए इंटरव्यू में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर अपनी बात रखी है. उन्होंने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनावों की वोटर लिस्ट में नाम होने के बावजूद भारत निर्वाचन आयोग की सूची से लगभग 1 करोड़ 27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम गायब हैं. इनमें से 55 लाख वे लोग हैं जो सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में 1.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

CM Yogi : पूरे देश में चुनाव आयोग द्वारा किए गए एसआईआर को लेकर बवाल मचा है. विपक्ष वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहा है. एसआईआर को लेकर भयंकर बवाल मचा हुआ है. इसी बीच यूपी में हाल में हुए एसआईआर पर एक अलग ही भूकंप आ आया है. दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तकरीबन एक करोड़ 27 लाख हिंदू वोटरों के नाम काटे  जाने का दावा किए हैं.

उन्होंने आरोप लगाया है कि जो वोटर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, उनके भी नाम काट दिए गए हैं. इस विवाद पर उन्होंने एक हिंदी न्यूज चैनल से इंटरव्यू में अपनी बात रखी. साथ ही उन्होंने एसआईआर पर अखिलेश यादव को लेकर भी बड़ी बात कही. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अखिलेश यादव यूपी में एसआईआर का विरोध नहीं कर सकते हैं

सादर साभार न्यूज 18

Related posts