जो चुनाव से पहले ही आपस में उलझे हैं, वे चुनाव बाद क्या करेंगे’, सपा-कांग्रेस पर BJP प्रदेश अध्यक्ष का तीखा हमला

Dhara Lakshya samachar private limited

UP Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सपा और कांग्रेस की राजनीति में जनहित की जगह लूट, विकास की जगह बंटवारा और जनसेवा की जगह परिवारवाद ने ले ली है।

UP Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि इंडी गठबंधन का चैप्टर क्लोज है, सपा-कांग्रेस जनता पर बोझ है। गठबंधन में दलों के बीच न प्रदेश के विकास को लेकर कोई दृष्टि है और न ही जनता के हितों को लेकर कोई साझा एजेंडा। उनकी पूरी राजनीति सत्ता की हिस्सेदारी, परिवारवाद और निजी स्वार्थों के इर्द-गिर्द सिमटकर रह गई है।

सपा-कांग्रेस जनता पर बोझ- पंकज चौधरी

चौधरी ने कहा कि सपा और कांग्रेस की राजनीति में जनहित की जगह लूट, विकास की जगह बंटवारा और जनसेवा की जगह परिवारवाद ने ले ली है। गठबंधन में सम्मानजनक स्थान की बात नहीं, राजनीतिक बंदरबांट की चिंता है। सरकार बनाने की रणनीति नहीं, अपने-अपने परिवार और निजी हितों को सुरक्षित रखने की कवायद है। एडजस्टमेंट और एकमोडेशन के नाम पर केवल राजनीतिक सेटलमेंट की कोशिशें हो रही हैं।

सपा-कांग्रेस पर पंकज चौधरी का वार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल दलों के बीच आपसी विश्वास और समन्वय का अभाव है। जो दल चुनाव से पहले ही सीटों, नेतृत्व और हिस्सेदारी को लेकर एकमत नहीं हो पा रहे, वे जनता के सामने साझा विकास का रोडमैप कैसे रखेंगे? किसान, मजदूर, युवा, मध्यम वर्ग, महिलाएं, व्यापारी और ईमानदार अधिकारी-कर्मचारी इनके राजनीतिक एजेंडे में कहीं दिखाई नहीं देते। इन वर्गों के नाम पर केवल चुनावी लॉलीपॉप की राजनीति की जा रही है।

‘विकास नहीं बंदरबांट की राजनीति‘

चौधरी ने कहा कि सपा-कांग्रेस स्पष्ट करें कि उनका गठबंधन जनता के भविष्य के लिए है या परिवारों और निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए। जनता नारों नहीं, काम और जवाबदेही पर भरोसा करती है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में प्रदेश विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जबकि विपक्ष आज भी सत्ता की हिस्सेदारी और आपसी खींचतान में उलझा है। इंडी गठबंधन के नेता पहले अपने पिछले शासन का हिसाब दें और बताएं कि उनके पास विकास, रोजगार व जनकल्याण का क्या ठोस एजेंडा है।

खबर सादर साभार नव भारत टाइम्स

Related posts