धारा लक्ष्य समाचार
सहारनपुर।पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल सहारनपुर के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने व्यापार मंडल के जिला कार्यालय प्रीत विहार जनता रोड से बयान जारी करते हुए कहा जीआईएस सर्वे नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा भारी भरकम टैक्स वृद्धि व्यापारियों की मानसिक स्थिति को प्रभावित कर रही है साथ ही उन्होंने कहा हमारे प्रतिनिधि इस टैक्स बढ़ोतरी को गंभीरता से लेते हुए सहारनपुर नगर की जनता को रिलीफ दिलवाने का काम करें
सहारनपुर नगर निगम में जीआईएस सर्वे का उद्देश्य शहरी क्षेत्र में संपत्तियों का सटीक रिकॉर्ड बनाना और संपत्ति कर के निर्धारण में पारदर्शिता लाना है। इस सर्वे के माध्यम से नगर निगम व्यापारियों और नागरिकों की संपत्तियों का डाटा एकत्र करता है, जिससे करों का उचित निर्धारण किया जा मगर उचित निर्धारण ना हो करके भारी टैक्स वृद्धि परेशानी का कारण बन रही है इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।

