धारा लक्ष्य समाचार
मथुरा: भारत रत्न डॉ0 भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा विभाग श्रीमती गुलाब देवी जी ने सेठ बी.एन. पोद्दार इण्टर कॉलेज से विशाल प्रभात फेरी/रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनपद में सेठ बी.एन. पोद्दार इण्टर कॉलेज से लेकर डैंपियर नगर भगत सिंह पार्क तक स्कूल के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा विशाल एवं प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें NCC के केडिट एवं अध्यापक , सिविल डिफेंस मथुरा के पोस्ट वार्डन अशोक यादव की क्विक रिस्पांस टीम के सदस्यों के द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग हेतु यातयात व्यवस्था बनाने में अपना सहयोग दिया साथ ही भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर फल वितरीत किए गए।

